सीआरपीएफ कैंप जमशेदपुर में आयोजित हुई आर्ट ऑफ़ लिविंग कार्यशाला, सिखाए गए ध्यान करने के अलग–अलग तरीके
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा : सीआरपी ऑफ केंद्र जादूगोड़ा (जमशेदपुर) में आज आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की तरफ से क्षेत्रिय कावा, जादूगोड़ा (जमशेदपुर )के तत्वाधान में बल के कार्मियो व परिवार की महिलाओं को तनाव मुक्त तथा उनके समग्र कल्याण हेतु छह दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आगाज रेनू सिंह,क्षेत्रीय कावा,प्रमुख तथा अधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया .इस मौके पर कैंप की जवानों तथा परिवारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम के शुरुआत में रमेश कुमार,पुलिस उप महानिरीक्षक ने इस कार्यशाला की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमेशा होने ही चाहिए ताकि बल के कार्मिकों एवं उनके परिवारों को तनाव मुक्त रखने में मदद मिल सके। यह कार्मिकों के समग्र कल्याण हेतु एक अच्छा प्रयास है। इस दौरान आर्ट ऑफ लिविंग के गुरू अर्चना चौरसिया तथा नवीन चौरसिया ने कहा कि आंतरिक शांति और बाहरी गतिशीलता बनाए रखने के लिए ध्यान करना बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी को ध्यान करने के अलग–अलग तरीके सिखाए। साथ ही सभी को मानसिक तौर पर पूरी तरह से फिट रहने के भी तरीके समझाए। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद है कि पूरा समाज तनाव मुक्त हो और हर चेहरे पर खिलती हुई मुस्कान हो।
इस कार्यशाला में डॉ उर्मिला गारी, डीआईजी मेडिकल,पंकज सिंह कमांडेंट , डॉ मीना नवीन, सीएमओ , सविता जायसवाल, उप प्रमुख क्षेत्रीय कावा , नीरज कुमार व श्री पवन कुमार , उप कमांडेंट, जफर आलम, तरुण बेरा सहायक कमांडेंट , महिला–पुरुष कर्मी के साथ-साथ परिवार की महिलाएं भी शामिल हुए। सभी ने इसमें पूरे मन से हिस्सा लेकर खुद को मेंटली फिट रखने का फैसला लिया।

