चांडिल डैम के समीप झारखंड पुलिस एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक सह वनभोज आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सरायकेला। झारखंड पुलिस एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक सह वनभोज रविवार को चांडिल डैम के समीप स्थित शीश महल में संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में राज्यभर से एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।

दो पालियों में आयोजित इस अधिवेशन में संगठन की गतिविधियों, विस्तार और मजबूती पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही भविष्य में बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा पुलिस एसोसिएशन को एक मंच पर लाने की पहल पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी एवं सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रही। पूर्व महामंत्री चन्द्रगुप्त सिंह एवं कमाल किशोर ने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के हित में किए जा रहे कार्यों को सराहनीय बताया। उन्होंने अन्य राज्यों की पुलिस एसोसिएशन को एक मंच पर लाने की पहल को भी सकारात्मक कदम बताया।

