Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीमडीह में भीषण आगजनी, खलिहान में रखा पुआल जलकर राख एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान, अग्निशमन वाहन देर से पहुंचा
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नीमडीह में भीषण आगजनी, खलिहान में रखा पुआल जलकर राख एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान, अग्निशमन वाहन देर से पहुंचा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नीमडीह में भीषण आगजनी, खलिहान में रखा पुआल जलकर राख एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान, अग्निशमन वाहन देर से पहुंचा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत लाकड़ी पंचायत के लाकड़ी गांव में शनिवार दोपहर भीषण आगजनी की घटना सामने आई। गांव निवासी जमशेद टुडू के घर के बगल स्थित खलिहान में रखे पुआल में अचानक आग लग गई, जिससे पूरा पुआल जलकर राख हो गया। इस घटना में करीब 1 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

    घटना शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे की है। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बिना किसी देरी के निजी स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पुआल पूरी तरह जल चुका था।

    आग बुझाने में शंकर सिंह, अनिल कुमार टुडू, उमेश चंद्र टुडू, विक्रम सिंह, पुनु टुडू, मदन मांझी, सहराई सिंह, देवेन मांझी और बाबूजन मांझी समेत कई ग्रामीणों ने अहम भूमिका निभाई।

    घटना की सूचना मिलने पर नीमडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी अंचल अधिकारी (सीओ) अभय द्विवेदी को दी गई। हालांकि, सीओ को सूचना देने के बावजूद अग्निशमन वाहन करीब दो घंटे की देरी से मौके पर पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब तक अग्निशमन विभाग की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची, तब तक पुआल पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।

    इस संबंध में सीओ अभय द्विवेदी ने बताया कि आगजनी से हुई क्षति की जांच के लिए पंचायत के राजस्व कर्मचारी को भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    अग्निशमन वाहन देर से पहुंचा खलिहान में रखा पुआल जलकर राख एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान नीमडीह में भीषण आगजनी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगम्हरिया में महिला का फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article 26 जनवरी व सरस्वती पूजा तैयारी बैठक में पुलिस प्रशासन नदारद, थाना प्रभारियों की गैरहाजिरी पर उठे सवाल

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.