Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 26 जनवरी व सरस्वती पूजा तैयारी बैठक में पुलिस प्रशासन नदारद, थाना प्रभारियों की गैरहाजिरी पर उठे सवाल
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    26 जनवरी व सरस्वती पूजा तैयारी बैठक में पुलिस प्रशासन नदारद, थाना प्रभारियों की गैरहाजिरी पर उठे सवाल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    26 जनवरी व सरस्वती पूजा तैयारी बैठक में पुलिस प्रशासन नदारद, थाना प्रभारियों की गैरहाजिरी पर उठे सवाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    चांडिल। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, सोहराय पर्व एवं सरस्वती पूजा को लेकर विधि-व्यवस्था की तैयारियों के मद्देनज़र चांडिल में अनुमंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) विकास राय ने की। बैठक में सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में झंडोत्तोलन का समय तय किया गया, लेकिन बैठक से अधिक चर्चा का विषय पुलिस प्रशासन की अनुपस्थिति को लेकर रही ।
    झंडोत्तोलन का समय निर्धारित
    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार—
    अनुमंडल पदाधिकारी आवास – सुबह 8.30 बजे
    एसडीपीओ कार्यालय – सुबह 8.45 बजे
    एसडीएम कार्यालय – सुबह 9.00 बजे
    बार एसोसिएशन – सुबह 9.15 बजे
    चांडिल थाना – सुबह 9.30 बजे
    मुख्य समारोह, कटिया मैदान – सुबह 10.15 बजे
    कटिया मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। इस अवसर पर परेड की सलामी ली जाएगी तथा एसडीपीओ समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।
    सोहराय व सरस्वती पूजा को लेकर सख्त निर्देश

    बैठक में सोहराय पर्व एवं सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने पर विशेष चर्चा हुई। एसडीओ विकास राय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरस्वती पूजा की प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित रूट से ही कराया जाए। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया गया। गौरतलब है कि मकर संक्रांति पर टुसू पर्व ओर सरस्वती पूजा नजदीक होने के कारण विधिव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका बनी रहेगी , क्योंकि संस्कृतिक मेले के नाम पर मुर्गा पाड़ा आयोजित किए जाते है , जिसमे अभी हाल मे ही हारूडीह मुर्गा पाड़ा में गोली चलने से विजय तिर्की नामक अपराधी की हत्या का मामला सामने आया है, पूर्व में भी मारपीट की घटनाएं हुई थीं, सांस्कृतिक मुर्गा पाड़ा की पहचान अब जुआ ओर सट्टा का खेला बन गया है जिसमें अनधिकृत रूप से मेला संचालक कमिटी द्वारा लगाया जाता है.जिसमे लाखों रुपए की वारे न्यारे होते है . मेला देखने आए गरीब गुरबा जेब खाली करके घर लौटते है

    जिनके जिम्मे विधिव्यवस्था वही थाना प्रभारियों की बैठक में गैरहाजिरी बना बड़ा सवाल
    बैठक में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि शांति व्यवस्था की सबसे बड़ी जिम्मेदारी संभालने वाले थाना प्रभारी ही बैठक से गायब रहे। एक भी थाना प्रभारी की मौजूदगी नहीं होने पर बैठक में सवाल उठे और ये गंभीर प्रशासनिक अनुशासनहीनता को दर्शाता है ।

    चांडिल अनुमंडल अंतर्गत 5 थानों 1 कपाली ओपी  ईचागढ़, चौका, नीमडीह, तिरुलडीह एवं चांडिल थाना सहित कपाली ओपी संचालित हैं। इनमें से केवल चांडिल थाना से एक एसआई प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि बाकी सभी थाना प्रभारी नदारद पाए गए।
    कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

    बैठक में नीमडीह अंचल अधिकारी अभय द्विवेदी, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अभिनव, चांडिल प्रखंड विकास पदाधिकारी तुलेश्वर रविदास, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता सहित विभिन्न विभागों और कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    26 जनवरी व सरस्वती पूजा तैयारी बैठक में पुलिस प्रशासन नदारद थाना प्रभारियों की गैरहाजिरी पर उठे सवाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीमडीह में भीषण आगजनी, खलिहान में रखा पुआल जलकर राख एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान, अग्निशमन वाहन देर से पहुंचा
    Next Article गम्हरिया के जगन्नाथपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    Related Posts

    जमशेदपुर में ब्लाइंकित डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, पेआउट कटौती और एरिया बदलाव का विरोध

    July 11, 2026

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    July 11, 2026

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ब्लाइंकित डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, पेआउट कटौती और एरिया बदलाव का विरोध

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    शराबबंदी के बीच समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई, हाईवा से 2,196 लीटर विदेशी शराब जब्त

    टेल्को में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित हुंडई i10 नाली में जा घुसी, चालक सुरक्षित

    जमशेदपुर: देर रात बागबेड़ा थाना पहुंचे एसएसपी, औचक निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण के दिए कड़े निर्देश

    विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान: शिक्षा सुधार या केंद्रीकरण की नई बहस?

    जीव-जंतुओं से सीखें जीने का सही तरीका: प्रकृति के अनमोल इशारे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.