गम्हरिया के जगन्नाथपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया थाना अंतर्गत जगन्नाथपुर के रोड नम्बर आठ में फनसारुल एसके (33) नामक युवक ने कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि वह मूल रूप से बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला था और जगन्नाथपुर में परशुराम सिंह के मकान में भाड़े पर रहकर मजदूरी का काम करता था। आसपास के लोगों ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे वह फोन से अपनी पत्नी से बात करने के बाद काफी तनाव में था। इसकी जानकारी जब उसके अन्य साथियों को हुई तो वे उसके घर पहुंचे। तब उन्होंने फनसारुल को पंखे के सहारे झूलते पाया। उसके बाद वे उसे उतारकर एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर ले गए जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

