एसटी एसोसिएशन ने विधायक सोमेश चंद्र सोरेन व केंद्र प्रवक्ता कुणाल सारंगी से की औपचारिक मुलाकात
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: एसटी एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सोमेश चंद्र सोरेन एवं केंद्र प्रवक्ता कुणाल सारंगी से औपचारिक मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव डी. हंसदा, सहायक सचिव सुरजीत सोरेन, सहायक सचिव मानिक चांद मुरमू तथा जितराई सोरेन उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान आपसी संवाद और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

