गम्हरिया में सांसद जोबा माझी का स्वागत, पुल व डिग्री कॉलेज की उठी मांग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी के शुक्रवार को गम्हरिया स्थित संथाल सरना उमूल पहुंचने पर गुरुजी विचार मंच के सदस्यों ने संयोजक राम हांसदा व शंकर मार्डी के नेतृत्व में गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर सांसद को ज्ञापन सौंपकर बुरूडीह और कांदरबेड़ा के बीच सुवर्णरेखा नदी पर पुल निर्माण तथा गम्हरिया प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग की गई। साथ ही झामुमो जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू के अपहरण मामले में अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग भी रखी गई।
सांसद ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मौके पर कई झामुमो नेता, कार्यकर्ता और मंच के सदस्य उपस्थित थे।

