गम्हरिया में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन गम्हरिया के सीओ प्रवीण कुमार ने किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से इस मेले से लाभ उठाने की अपील किया। हालांकि इस मेले को लेकर प्रचार प्रसार नहीं किए जाने के कारण लोगों की भीड़ नहीं जुट पाई। इस प्रकार अचानक मेले का आयोजन किए जाने से वहां मौजूद पूर्व पार्षद सचिन कुमार सिंह भड़क उठे। उन्होंने स्वास्थ्य मेला को महज दिखावा बताते हुए कहा कि मेले की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी नहीं दी गई है तो फिर लोगों को इसकी जानकारी कैसे होगी। इस मेले में विभिन्न प्रकार के 19 स्टॉल लगाए गये थे जिसमें सिर्फ लैब जांच में ही कुछ महिलाओं की भीड़ देखी गई। पूर्व पार्षद ने उपायुक्त से इसकी शिकायत कर कार्यक्रम की जांच कराने की मांग करने की बात कही।

