Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » निर्भया को न्याय मिलने में देरी से लोग बेचैन: नायडू
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    निर्भया को न्याय मिलने में देरी से लोग बेचैन: नायडू

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली:राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने मंगलवार को निर्भया मामले में फैसला जल्द से जल्द लागू करने का आह्वान करते हुए कहा कि न्याय में देरी के कारण लोग बेचैन हो रहे हैं. नायडू ने कहा, लोगों (दोषियों) को हर उपलब्ध कानूनी अवसर दिया गया है. उन सभी मार्गो और अवसरों के खत्म होने के बाद किसी बहाने से या चीजों को टालने से लोग अशांत हो रहे हैं.आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह द्वारा निर्भया कांड के दोषियों को फांसी देने में देरी का मुद्दा उठाए जाने के बाद राज्यसभा के सभापति ने यह टिप्पणी की. संसद के ऊपरी सदन में शून्यकाल के दौरान आप सांसद संजय ने कहा कि क्रूरतम अपराध के दोषियों को जीने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने सदन के सभापति से न्याय सुनिश्चित कराने के लिए मामले में हस्तक्षेप की मांग की.उन्होंने कहा, मैं सभापति से मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह करता हूं. मैं आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि आप भारत के राष्ट्रपति से मिलें, जिससे अपराधियों को जल्द से जल्द फांसी सुनिश्चित की जाए. आप नेता ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस मामले में फैसला और सजा सुनाए जाने के बाद भी फांसी के लिए तारीख पर तारीख दी जा रही है. ऊपरी सदन मंगलवार को फिर से विपक्षी कांग्रेस और तृणमूल के सदस्यों द्वारा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने से व्यवधान बना रहा.वे अपनी जगह पर खड़े हो गए और उनमें से कुछ सदन के बीच में आ गए और नारे लगाने लगे गोली मारना बंद करो और मोदी तेरी हिटलरशाही, नहीं चलेगी. सदस्यों के शोरगुल और नारेबाजी के बीच, सदन में शून्यकाल जारी रहा जिसमें सदस्यों ने राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों को उठाया. माकपा नेता बिनॉय विश्वम सहित कुछ सदस्यों ने कोरोनोवायरस का मुद्दा उठाया और इसके प्रकोप को रोकने के लिए कार्य योजना बनाने की जरूरत पर जोर दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली सरकार को गरीबों की फिक्र नहीं: पीएम मोदी
    Next Article ED ने धोखाधड़ी मामले में 8.38 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.