Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली सरकार को गरीबों की फिक्र नहीं: पीएम मोदी
    Breaking News Headlines राजनीति

    दिल्ली सरकार को गरीबों की फिक्र नहीं: पीएम मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: पीएम मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को द्वारका विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकारों को गरीबों का फिक्र नहीं है. केंद्र की योजनाओं को दिल्ली में लागू नहीं की गई है. लोगों को इन योजनाओं से वंचित रखा गया है. उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों को पीएम आवास योजना और आयुष्मान भारत का लाभ क्यों नहीं मिल पा रहा है. लोगों को इन योजनाओं से क्यों वंचित रखा गया है. आखिर दिल्ली सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है.वहीं इससे पहले पीएम मोदी ने सोमवार की रैली में भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला था. पीएम मोदी ने केजरीवाल सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पूछा कि जिस लोकपाल के लिए इतना बड़ा अन्ना आंदोलन हुआ था जिसका नेतृत्व खुद अरविंद केजरीवाल कर रहे थे वो लोकपाल कहां है. देश के लोगों को अबतक लोकपाल क्यों नहीं मिला. उन्होंने केजरीवाल सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि कहां है लोकपाल जिसके लिए दिल्ली के लोग आज भी इंतजार कर रहे हैं.इतना बड़ा आंदोलन और फिर नई राजनीतिक पार्टी के बाद आप सत्ता में भी आए 6 साल बीत भी गए लेकिन लोकपाल कहां है ये दिल्ली के लोगों को आज भी नहीं मालूम. पीएम मोदी यहीं पर चुप नहीं हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पहली बार देश के 50 करोड़ गरीबों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी है. पहली बार, 10 करोड़ गरीब परिवारों तक टॉयलेट की सुविधा पहुंची है. पहली बार, 8 करोड़ गरीब माताओं एवं बहनों की रसोई में गैस का मुफ्त कनेक्शन पहुंचा. दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे घर क्यों नहीं बने क्यों कि केंद्र सरकार की योजनाओं को दिल्ली में लागू नहीं होने दिया जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामूहिक विवाह अनुष्ठान कार्यक्रम के तारीख में फेरबदल
    Next Article निर्भया को न्याय मिलने में देरी से लोग बेचैन: नायडू

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.