गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: गणतंत्र दिवस 2026 के सफल आयोजन को लेकर समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में साफ-सफाई, रंग-रोगन, पैरेड, झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरी और सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी पहलुओं की समीक्षा की गई। गांधी मैदान को मुख्य समारोह स्थल बनाया गया है। 17 जनवरी से पैरेड रिहर्सल और 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होगा। 13 विभागों द्वारा जागरूकतापरक झांकियां निकाली जाएंगी। 25 जनवरी को फ्रेंडली क्रिकेट मैच और संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। 26 जनवरी को ड्राई डे रहेगा। सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

