सड़क सुरक्षा माह के तहत पोसोई व मिहिजाम में सघन वाहन जांच अभियान
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: सड़क सुरक्षा माह 2026 के सातवें दिन जामताड़ा जिले के पोसोई मोड़ एवं मिहिजाम क्षेत्र में सघन वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भारी वाहनों में ओवरलोडिंग, दोपहिया वाहनों में ट्रिपल लोडिंग तथा यातायात नियमों के उल्लंघन की जांच की गई। वाहन चालकों की काउंसिलिंग करते हुए उन्हें नियमों के पालन का महत्व बताया गया। जांच किए गए वाहनों पर “सेफ ड्राइव–सेव लाइफ” का स्टीकर लगाया गया। अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोडिंग से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है, इसलिए इससे बचना जरूरी है। जिला प्रशासन द्वारा ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

