Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नगर निकाय चुनाव की मांग को लेकर जुगसलाई नगर पालिका कार्यालय पर भाजपा का धरना-प्रदर्शन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नगर निकाय चुनाव की मांग को लेकर जुगसलाई नगर पालिका कार्यालय पर भाजपा का धरना-प्रदर्शन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नगर निकाय चुनाव की मांग को लेकर जुगसलाई नगर पालिका कार्यालय पर भाजपा का धरना-प्रदर्शन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।नगर निकाय चुनाव को लेकर झारखंड में सियासत तेज हो गई है। नगर निकाय चुनाव अविलंब कराने, दलीय आधार पर चुनाव कराने तथा ईवीएम से मतदान की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यव्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जमशेदपुर के जुगसलाई नगर पालिका कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने धरना-प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।

    धरना स्थल पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे, जहां राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि राज्य सरकार जानबूझकर नगर निकाय चुनाव टाल रही है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि समय पर चुनाव कराना सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है और चुनाव टालना संविधान व लोकतंत्र दोनों का अपमान है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि ईवीएम से मतदान और मतगणना प्रक्रिया तेज व पारदर्शी होती है, इसके बावजूद सरकार चुनाव से बच रही है क्योंकि उसे जनता के जनादेश का भय है। बिना चुनी हुई नगर निकाय के विकास संभव नहीं है, जनप्रतिनिधियों के अभाव में विकास योजनाएं ठप पड़ी हैं और जनता परेशान है।

    धरना-प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता अभय सिंह ने विधायक मंगल कालिंदी पर भी तीखा हमला बोला। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द नगर निकाय चुनाव की घोषणा नहीं की गई, तो आंदोलन को पूरे झारखंड में और तेज किया जाएगा।

    नगर निकाय चुनाव की मांग को लेकर भाजपा का आंदोलन तेज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगौ-तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से पांच गौवंश बरामद
    Next Article गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न

    Related Posts

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    June 4, 2026

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.