Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गम्हरिया के शिवनारायणपुर में सुरक्षा गार्ड संदीप महतो हत्याकांड में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त सामान बरामद
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गम्हरिया के शिवनारायणपुर में सुरक्षा गार्ड संदीप महतो हत्याकांड में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त सामान बरामद

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गम्हरिया के शिवनारायणपुर में सुरक्षा गार्ड संदीप महतो हत्याकांड में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त सामान बरामद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गम्हरिया।आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के शिवनारायणपुर जंगल में बीते 25 दिसंबर को हुए सिक्योरिटी गार्ड संदीप महतो हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। उक्त मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में शिवनारायणपुर निवासी विकास चंद्र महतो, गौरांगो कालिंदी तथा गम्हरिया निवासी संदीप प्रमाणिक उर्फ फटिक शामिल है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी विकास चंद्र महतो को संदेह था कि मृतक संदीप महतो के साथ उसकी पत्नी का अवैध संबंध है। इसी शक के चलते उसने हत्या की साजिश रची और अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। बताया गया है कि गम्हरिया निवासी सुखलाल महतो का पुत्र संदीप महतो बीते 24 दिसंबर को काम पर जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन 25 दिसंबर को उसका शव शिवनारायणपुर जंगल से बरामद किया गया। शव को पहचान से बचाने के उद्देश्य से झाड़ियों में छुपाया गया था। इस संबंध में आदित्यपुर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। तत्पश्चात, एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सरायकेला के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल इनपुट के आधार पर छापेमारी कर इस हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, गैंता और कुदाल, घटना में इस्तेमाल सीएनजी ऑटो, मृतक की मोटरसाइकिल, मृतक का अधजला आधार कार्ड और पासबुक तथा दो मोबाइल फोन बरामद किया है। इस हत्याकांड के उद्भेदन में शामिल टीम में सरायकेला एसडीपीओ समीर कुमार सवैया, आदित्यपुर थाना प्रभारी बिनोद तिर्की, एसआई सुधांशु कुमार, विनोद टुडू और सुरेश राम आदि शामिल थे।

    गम्हरिया के शिवनारायणपुर में सुरक्षा गार्ड संदीप महतो हत्याकांड में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार प्रयुक्त सामान बरामद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसड़क सुरक्षा माह के तहत पोसोई व मिहिजाम में सघन वाहन जांच अभियान
    Next Article निकाय चुनाव में विलंब के विरोध में मिहिजाम में भाजपा का महाधरना

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.