प्रखंड स्तर पर बीएलटीएफ की बैठक आयोजित
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा के अध्यक्षता में बीएलटीएफ (BLTF) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, नियमित मॉनिटरिंग तथा समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। इसके साथ ही जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ दायित्वों के निर्वहन के निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

