सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत कार्यालयों व वाहन शोरूमों में दिलाई गई शपथ
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: सड़क सुरक्षा माह 2026 के छठे दिन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं वाहन शोरूमों में “सेफ्टी एट ऑफिसेज” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ दिलाई गई।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सभी कर्मियों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, नियंत्रित गति, बिना नशा वाहन चलाने, लाइसेंस के बिना वाहन न चलाने, आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता देने तथा दुर्घटना में घायलों की सहायता करने की शपथ दिलाई गई। पूरे माह विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

