Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान, 98 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान, 98 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 5, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान, 98 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिला परिवहन विभाग की सड़क सुरक्षा टीम ने गालूडीह, डिमना चौक एवं नेशनल हाईवे के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। यह अभियान जिला मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) श्री सूरज हेंब्रम के नेतृत्व में संचालित किया गया।

    जांच के दौरान बसों और मैजिक वैन में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, सुरक्षा मानकों तथा वाहन दस्तावेजों की सघन जांच की गई। नेशनल हाईवे पर 80 से अधिक वाहनों की जांच की गई, जिसमें ओवरलोडिंग के आरोप में दो बसों और तीन मैजिक वैन पर कार्रवाई करते हुए कुल 98 हजार 600 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

    एमवीआई श्री सूरज हेंब्रम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण दुर्घटनाएं होती हैं। प्रशासन का उद्देश्य जुर्माने के साथ-साथ लोगों को जागरूक कर सड़कों को सुरक्षित बनाना है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए ऐसे जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

    98 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसानगर में जरूरतमंदों के बीच भाजपा ने किया 375 कंबलों का वितरण
    Next Article टेल्को अप्रेंटिस 1975 बैच का पारिवारिक मिलन, जुबली पार्क में पिकनिक का लिया आनंद

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.