नए साल पर आदित्यपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण शिविर आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सरायकेला नए साल के अवसर पर आदित्यपुर – 2, रोड नo – 24 स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में होम्योपैथी क्लिनिक के डॉ. रेणु शर्मा के तरफ से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं निःशुल्क दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। 50 से ज्यादा की संख्या में जरूरत मंद लोगों को जांच और निःशुल्क दवा वितरण किया गया। शिविर में राज कुमार शर्मा, सन्नी कुमार का सहयोग रहा।अन्य सभी लोग मौजूद थे।

