Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुटबाजी और गणेश परिक्रमा में उलझी झारखंड बीजेपी, जमशेदपुर से लेकर प्रदेश तक संगठन की मजबूती पर सवाल
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति हजारीबाग

    गुटबाजी और गणेश परिक्रमा में उलझी झारखंड बीजेपी, जमशेदपुर से लेकर प्रदेश तक संगठन की मजबूती पर सवाल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 2, 2026Updated:January 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    1. Okगुटबाजी और गणेश परिक्रमा में उलझी झारखंड बीजेपी, जमशेदपुर से लेकर प्रदेश तक संगठन की मजबूती पर सवाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रांची/जमशेदपुर।झारखंड भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भले ही ऊपर से एकजुट नजर आती हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग तस्वीर पेश कर रही है। पार्टी के भीतर फैली गुटबाजी और “गणेश परिक्रमा” की राजनीति ने न सिर्फ संगठन को कमजोर किया है, बल्कि सत्ता तक पहुंचने की संभावनाओं को भी धुंधला कर दिया है।

    प्रदेश स्तर पर बीजेपी कई गुटों में बंटी हुई दिखाई दे रही है। अलग-अलग नेताओं की अपनी कमान है, लेकिन संगठन पर मजबूत और स्पष्ट नियंत्रण का अभाव साफ नजर आता है। यही वजह है कि झारखंड में बीजेपी का संगठन धीरे-धीरे कमजोर पड़ता जा रहा है। बड़े नेताओं के बीच भले ही सब कुछ सामान्य दिखे, लेकिन जिला स्तर पर हालात काफी गंभीर हैं।

    जमशेदपुर और पूर्वी सिंहभूम जिले की स्थिति इस आंतरिक संकट की सबसे बड़ी मिसाल बनकर उभर रही है। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में हुई रायशुमारी के दौरान एक बार फिर असंतोष खुलकर सामने आया है। चर्चा है कि जिला अध्यक्ष का पद दोबारा ऐसे व्यक्ति को सौंपे जाने की तैयारी है, जिस पर लंबे समय से “गणेश परिक्रमा” करने के आरोप लगते रहे हैं। इस संभावित फैसले से जमीनी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है।
    कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन में मेहनत, संघर्ष और समर्पण के बजाय चाटुकारिता और गुट विशेष के प्रति नजदीकी को तरजीह दी जा रही है। इससे ईमानदार और सक्रिय कार्यकर्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और उनका मनोबल लगातार गिर रहा है।

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर झारखंड बीजेपी को जमशेदपुर समेत पूरे राज्य में दोबारा मजबूत करना है, तो उसे सबसे पहले गुटबाजी और गणेश परिक्रमा की संस्कृति पर सख्ती से लगाम लगानी होगी। जब तक संगठन में पारदर्शिता, अनुशासन और जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक पार्टी के लिए न तो संगठन मजबूत होगा और न ही सत्ता की सीढ़ी नजदीक आएगी।

    अगले भाग में बंटी बबली की कहानी
    फूलों की लाशों में ताजगी चाहता ह
    आदमी बावला है,

    गुटबाजी और गणेश परिक्रमा में उलझी झारखंड बीजेपी जमशेदपुर से लेकर प्रदेश तक संगठन की मजबूती पर सवाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में कचरा निस्तारण व जलकर लेखा की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Next Article न्यायमूर्ति एम एस सोनक को झारखंड का मुख्य न्यायाधीश बनने पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी 

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.