स्व. रामदास सोरेन की 62वीं जयंती पर जेम्म कार्यालय में श्रद्धांजलि सोमेश सोरेन बोले उनके अधूरे सपनों को करूंगा पूरा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर । झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक मंडली की ओर से जिला संपर्क कार्यालय, साकची में राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष स्वर्गीय रामदास सोरेन की 62वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा केक काटकर उन्हें स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि स्व. रामदास सोरेन जन-जन के नेता थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक और उल्लेखनीय कार्य किए। जनजातीय विश्वविद्यालय, डिग्री कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना उनके दूरदर्शी नेतृत्व का प्रमाण है। उनका सपना था कि राज्य का हर युवा शिक्षित हो और झारखंड का नाम रोशन करे। उन्होंने कहा कि बाबा के जो सपने अधूरे रह गए हैं, उन्हें पूरा करने का कार्य वे पूरी निष्ठा से करेंगे।
इस मौके पर जिला प्रमुख बाघराय मार्डी ने विधायक सोमेश चंद्र सोरेन को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
जन्म जयंती समारोह में प्रमुख रूप से विधायक समीर मोहंती, जिला प्रमुख बाघराय मार्डी, प्रमोद लाल, पूर्व सांसद सुमन महतो, शेख बदरूदीन, कमलजीत कौर गिल, लालटू महतो, खुदु उरांव, अजय रजक, प्रीतम हेंब्रम, विद्यासागर दास, श्यामल रंजन सरकार, गुरमीत सिंह गिल, फैयाज खान, सुभाष मित्तल, रमेश मुर्मू, गोपाल महतो, संदीप चक्रवर्ती, डी. राकेश राव, नीत सरकार, बाली मार्डी, सविता सिंह, रजनी दास, झरना पाल, धीरेंन मार्डी, अभय पांडेय, उमेश गिरी, चंदन लाल, अंकित सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे

