Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में श्रद्धा-भक्ति और उत्साह के साथ हुआ नववर्ष 2026 का स्वागत
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म

    जमशेदपुर में श्रद्धा-भक्ति और उत्साह के साथ हुआ नववर्ष 2026 का स्वागत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में श्रद्धा-भक्ति और उत्साह के साथ हुआ नववर्ष 2026 का स्वागत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। शहरवासियों ने नववर्ष 2026 का स्वागत पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया। गुरुवार सुबह से ही शहर के विभिन्न मंदिरों में भक्तजन भगवान की आराधना में लीन नजर आए। इस क्रम में एनएच-33 स्थित पारडीह काली मंदिर में आस्था का विशेष नजारा देखने को मिला। नववर्ष के पहले दिन मंदिर का स्थापना दिवस भी मनाया गया, जिस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। हजारों की संख्या में साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा में भाग लिया।

    पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में भव्य महा भंडारे का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर जयकारों और भक्ति संगीत से गूंज उठा। इस अवसर पर जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वती ने कहा कि नववर्ष के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़ यह दर्शाती है कि युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और धर्म की ओर लौट रही है। उन्होंने सभी से आस्था बनाए रखने और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

    वहीं शहर के बीचो-बीच स्थित ऐतिहासिक जुबिली पार्क में भी नववर्ष के अवसर पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी। लोग सपरिवार जुबिली पार्क पहुंचे और गुनगुनी धूप के बीच पिकनिक व जंगल सफारी का आनंद लिया। हर साल की तरह इस वर्ष भी सर्दियों के मौसम में टाटा प्रबंधन द्वारा पार्क को विशेष रूप से सजाया-संवारा गया है। सर्दियों में जुबिली पार्क की खूबसूरती न केवल शहरवासियों बल्कि बंगाल और ओडिशा सहित अन्य राज्यों से आने वाले सैलानियों को भी आकर्षित कर रही है।

    जमशेदपुर में श्रद्धा-भक्ति और उत्साह के साथ हुआ नववर्ष 2026 का स्वागत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग के विश्व मंच पर सुनील आनंद आठवीं बार जनसेवा पुरस्कार से सम्मानित
    Next Article स्व. रामदास सोरेन की 62वीं जयंती पर जेम्‍म कार्यालय में श्रद्धांजलि सोमेश सोरेन बोले उनके अधूरे सपनों को करूंगा पूरा

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.