सरयू राय ने बालाजी अन्नपूर्णा चलंत भोजनालय का किया उद्घाटन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के सौजन्य से संचालित बालाजी अन्नपूर्णा चलंत मध्यान भोजनालय का शनिवार को उद्घाटन किया. यह सेवा मानगो क्षेत्र के लिए शुरू की गई है जिसमें गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए दोपहर का भोजन मात्र ₹5 में उपलब्ध होगा. विधायक सरयू राय ने कहा कि आने वाले दिनों में इसकी संख्या में जरूरत के हिसाब से इजाफा की जाएगी. उन्होंने कहा कि इसमें पौष्टिकता का पूरा ख्याल रखा गया है. इस सेवा का लाभ सभी जरूरतमंद उठा सकते हैं.

