कुष्ठ रोग की शीघ्र पहचान से दिव्यांगता रोकी जा सकती है: डॉ. राजीव लोचन महतो
राष्ट्र संवाद संवाददाता
राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सा पदाधिकारियों का दो दिवसीय कुष्ठ प्रशिक्षण साकची स्थित सबल सेंटर सभागार में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने कहा कि कुष्ठ रोग की समय पर पहचान और पूर्ण एमडीटी इलाज से दिव्यांगता को रोका जा सकता है।
प्रशिक्षण में डॉ. राजीव लोचन महतो एवं खगेन दास गुप्ता ने कुष्ठ रोग के लक्षण, प्रकार, निदान, उपचार, रिएक्शन मैनेजमेंट, सेल्फ केयर सहित अन्य विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ. महतो ने बताया कि नियमित एमडीटी दवा से कुष्ठ रोग पूरी तरह ठीक हो सकता है और रोगियों को इलाज अवधि में सरकार द्वारा ₹500 प्रतिमाह सहायता भी दी जा रही है।
उन्होंने कुष्ठ रोग के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने, रोगियों के साथ समान व्यवहार करने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने पर बल दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय व सहयोगी संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

