बांग्लादेश की घटना को लेकर जनआक्रोश, विहिप–बजरंगदल निकालेगा आक्रोश प्रदर्शन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू दास की हत्या समेत लगातार हो रही घटनाओं के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल द्वारा 24 दिसंबर (बुधवार) को आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन संध्या 3:30 बजे जुबली पार्क प्रेस क्लब से शुरू होकर साकची गोलचक्कर तक जाएगा, जहां बांग्लादेश सरकार और जमात-ए-इस्लामी का पुतला दहन किया जाएगा।
विहिप जमशेदपुर के विभाग मंत्री अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में मौजूदा सरकार और कट्टरपंथी गुटों की मिलीभगत से हिंदू विरोधी घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे अल्पसंख्यक हिंदुओं में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि विहिप–बजरंगदल भारत व विदेशों में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगा।
इस प्रदर्शन में ABVP, हिंदू जागरण मंच, भूतपूर्व सैनिक परिषद, सनातन उत्सव समिति, भाजपा युवा मोर्चा, हिंदूपीठ सहित कई हिंदू संगठनों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

