Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नगर निकाय चुनाव को लेकर मानगो में एनसीपी की बैठक, मतदाता पुनरीक्षण व जाति प्रमाण पत्र पर उठी मांग
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नगर निकाय चुनाव को लेकर मानगो में एनसीपी की बैठक, मतदाता पुनरीक्षण व जाति प्रमाण पत्र पर उठी मांग

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नगर निकाय चुनाव को लेकर मानगो में एनसीपी की बैठक, मतदाता पुनरीक्षण व जाति प्रमाण पत्र पर उठी मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: आगामी झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर एनसीपी की एक महत्वपूर्ण बैठक मानगो क्षेत्र में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मानगो नगर निकाय क्षेत्र के प्रभारी तन्मय सरकार ने की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष सौरव ओझा ने किया।

    बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव (नगर निकाय) डॉ. पवन पांडेय उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड में शीघ्र ही नगर निकाय चुनाव की घोषणा के संकेत मिल रहे हैं और चुनाव आयोग द्वारा मतदाता पुनरीक्षण एवं एसआईआर की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

    डॉ. पांडेय ने बताया कि एनसीपी ने राष्ट्रीय चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मांग की है कि मतदाता पुनरीक्षण के साथ-साथ जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को भी सुगम बनाया जाए, ताकि तकनीकी कारणों से नामांकन रद्द होने और उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से वंचित होने की स्थिति से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले प्रत्येक नागरिक के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक है।

    बैठक में जितेंद्र मिश्रा, कन्हैया अग्रवाल, विनोद सिंह सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    नगर निकाय चुनाव को लेकर मानगो में एनसीपी की बैठक मतदाता पुनरीक्षण व जाति प्रमाण पत्र पर उठी मांग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुर ओ साथियों’ संस्था ने रेड क्रॉस परिसर में बहुभाषी सांस्कृतिक प्रतियोगिता का किया आयोजन
    Next Article ऑस्ट्रेलिया में बढ़ती यहूदी-विरोधी हिंसा: आंतरिक सुरक्षा और लोकतांत्रिक संतुलन

    Related Posts

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    November 7, 2026

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    November 7, 2026

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    दुर्गा सप्तशती का जो पाठ करता है उन्हें चारों पदार्थ की सिद्धि प्राप्त होती है: महर्षि चिदात्मन जी।

    उत्कृष्ट कार्य के लिए चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने मालपुर शाखा डाकपाल को किया सम्मानित

    काली पूजा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा

    पूर्व पार्षद की 22 वर्षीय पुत्री सिमरन का निधन, गम्हरिया में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.