कारा सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, अलार्म परेड कराने का निर्देश
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की मूलभूत सुविधाएं, स्वास्थ्य सेवा, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, जैमर, सायरन, वॉकी-टॉकी, बैरिकेडिंग एवं इलेक्ट्रिक फेंसिंग की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से मंडल कारा में अलार्म परेड कराने तथा इसकी जानकारी आमजन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। साथ ही कारा परिसर में नियमित औचक निरीक्षण, सघन तलाशी एवं मुलाकाती के दौरान कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

