सीएचओ का एक दिवसीय कुष्ठ रोग प्रशिक्षण आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय के सौजन्य से सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (सीएचओ) के द्वितीय बैच का एक दिवसीय कुष्ठ रोग प्रशिक्षण सबल सेंटर सभागार, पूर्वी सिंहभूम में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने 1 अप्रैल 2025 से लागू नए एमडीटी उपचार पद्धति की जानकारी दी।
जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धाउड़िया ने कुष्ठ रोग की शीघ्र पहचान व उपचार पर जोर देते हुए सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में नि:शुल्क दवा उपलब्ध होने की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को पौधा, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा प्रधान लिपिक ऋषिकेश गिरि ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

