श्रम, आईटीआई एवं उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक में योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में श्रम, आईटीआई एवं उद्योग विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार संचालित योजनाओं की लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति की समीक्षा की गई तथा कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। श्रम विभाग अंतर्गत श्रमिक निबंधन, छात्रवृत्ति, मातृत्व प्रसुविधा, अंत्येष्टि सहायता सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लाभुकों को जोड़ने पर जोर दिया गया। बाल मजदूरी पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आईटीआई में नामांकन, प्लेसमेंट एवं छात्रवृत्ति की समीक्षा की गई। उद्योग विभाग को क्वार्ट्ज आधारित आर्ट एवं क्राफ्ट को बढ़ावा देने हेतु प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया।

