ओलिडीह में ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, 50 पुड़िया बरामद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। एसएसपी के निर्देश पर मादक पदार्थ के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ओलिडीह थाना क्षेत्र में सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर श्याम नगर छठ घाट के पास छापामारी कर ब्राउन शुगर बेचते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 50 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की, जिसका कुल वजन 3.48 ग्राम बताया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में शेरा देवगम (19 वर्ष), पिता शिवा देवगम, निवासी न्यू ओलिडीह, नियर मुर्दा मैदान तथा दीपक मुंडा (16 वर्ष), पिता विष्णु मुंडा, निवासी न्यू ओलिडीह, नियर मुर्दा मैदान, थाना ओलिडीह, जिला पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं।
इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक पटमदा बचनदेव कुजूर के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया था। दल में ओपी प्रभारी शारिक अली, पुअनि. विष्णु चरण भोगता, विजय कुमार, सअनि. नंद लाल महतो, हवलदार बैजनाथ उरांव तथा आ0-1301 विलकन कच्छप शामिल थे।
ओपी प्रभारी ने बताया कि मादक पदार्थ के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

