उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत मॉडल सोलर ग्राम विकसित करने हेतु उम्मीदवार ग्राम चयन जिला स्तरीय समिति की आहुत बैठक संपन्न
आज दिनांक 16.12.2025 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत मॉडल सोलर ग्राम विकसित करने हेतु उम्मीदवार ग्राम चयन करने से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक आहुत की गई।
बैठक में बताया गया कि मॉडल सोलर ग्राम के रूप में विकसित करने हेतु जामताड़ा जिले से कुल 10 गांवों को चयनित कर विभाग को भेजा जाना है। उपायुक्त द्वारा उक्त योजना के क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विमर्श कर सर्वसम्मति से प्राप्त गांवों की सूची का अवलोकन करते हुए कुल 10 गांवों को चिह्नित करते हुए विभाग को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया। वहीं योजना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा कर कई बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
_*इस मौके पर*_ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा श्री विजय कुमार, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला खनन पदाधिकारी श्री मिहिर सालकर, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति के अलावा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

