उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित कर सुनीं लोगों की समस्याएं
जनता दरबार में करीब 50 की संख्या में लोगों ने उपायुक्त के समक्ष रखी अपनी समस्या; कई समस्याओं का ऑन स्पॉट हुआ समाधान
आज दिनांक 16.12.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को सुना गया।
_*जनता दरबार में करीब 50 की संख्या में आमजनों ने उपायुक्त को बताई अपनी समस्या*_
आयोजित जनता दरबार में करीब 50 की संख्या में फरियादियों ने अपनी शिकायतें को उपायुक्त के समक्ष रखा। जिसमें पंचायत सचिव के द्वारा विवाह प्रमाण पत्र नहीं बनाने, पेंशन नहीं मिलने, विकलांगता पेंशन देने, अत्यधिक बिजली बिल के मामले, पड़ोसी के द्वारा नाली का पानी बहाने से हो रही परेशानी, सीमांकन से जुड़े मामले, आंगनवाड़ी चयन से जुड़े मामले, एसडीओ कोर्ट से आवेदन खारिज करने, जमीन विवाद, अतिक्रमण, अबुआ आवास, राशन कार्ड से जुड़े मामले, शिक्षक द्वारा स्थानांतरण, रास्ता बंद कर देने के अलावा विभिन्न प्रकार की समस्याओं को उपायुक्त द्वारा ध्यानपूर्वक सुना गया एवं नियमानुसार अग्रतर कार्रवाई हेतु आवेदनो को संबंधित कार्यालय में अग्रसारित किया।
_*जनता दरबार में कई मामले का हुआ ऑन स्पॉट समाधान*_
जनता दरबार में उपायुक्त के समक्ष महिला फरियादी ने बताया कि वो कन्यादान योजना का लाभ लेने के लिए पंचायत कार्यालय में विवाह प्रमाण पत्र बनाने के लिए चक्कर लगा रही है, लेकिन उनका प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण कन्यादान योजना के लाभ हेतु आवेदन नहीं कर पा रही है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावा एक व्यक्ति ने बताया कि उन्हें विकलांगता पेंशन नहीं मिल रहा है, उपायुक्त द्वारा उनके दस्तावेजों को देखने के उपरांत दिव्यांगता प्रमाणपत्र हेतु समुचित कार्रवाई के लिए सिविल सर्जन को आवेदन अग्रसारित किया। वहीं एक व्यक्ति ने बताया कि उन्हें करीब डेढ़ साल से पेंशन नहीं मिल रहा है, जिस पर उपायुक्त ने जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई करें। इसके अलावा जनता दरबार में अत्यधिक बिजली बिल आने, जबरदस्ती करने, अतिक्रमण, सीमांकन, रास्ता बंद करने से जुड़े मामलों का समीक्षा कर उक्त समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
_*प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किया जाता है जनता दरबार; जिलेवासी नि:संकोच अपनी समस्याओं को हमारे समक्ष रखें – उपायुक्त*_
उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील कर कहा कि सप्ताह में प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार आयोजित किया जा रहा है, आप लोग मंगलवार के दिन आएं और अपनी समस्याओं को हमारे समक्ष निसंकोच होकर रखें, जिला प्रशासन के द्वारा नियमानुसार समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही प्रखंडों में भी 02 दिन जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है, जहां प्रखंड स्तर पर आप अपनी समस्याओं को रख सकते हैं, अगर प्रखंड स्तर पर आपकी समस्या निष्पादित नहीं होती है तो हमारे समक्ष आएं।

