Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुलसी भवन में “काव्य कलश” सह सुप्रसिद्ध व्याकरणाचार्य आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की जयंती समारोह का आयोजन
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    तुलसी भवन में “काव्य कलश” सह सुप्रसिद्ध व्याकरणाचार्य आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की जयंती समारोह का आयोजन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तुलसी भवन में “काव्य कलश” सह सुप्रसिद्ध व्याकरणाचार्य आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की जयंती समारोह का आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “काव्य कलश ” सह हिन्दी के ख्यातिलब्ध साहित्यकार एवं सुप्रसिद्ध व्याकरणाचार्य आचार्य किशोरी दास वाजपेयी की जयंती समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के उपाध्यक्ष श्री राम नन्दन प्रसाद तथा संचालन साहित्य समिति की उपाध्यक्ष डाॅo वीणा पाण्डेय ‘भारती’ ने की । जबकि धन्यवाद ज्ञापन तुलसी भवन कार्यकारिणी के प्रसन्न वदन मेहता ने किया ।

    दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई । सरस्वती वंदना सुदीप्ता जेठी राउत ने प्रस्तुत किया । स्वागत वक्तव्य साहित्य समिति की मार्गदर्शिका डाॅo रागिनी भूषण ने दिया । तत्पश्चात आचार्य किशोरी दास वाजपेयी का साहित्यिक जीवन परिचय सुरेश चन्द्र झा ने विस्तार से प्रस्तुत किया । तत्पश्चात ‘काव्य कलश’ के मौके पर शहर के कुल 35 कलमकारों ने स्वरचित काव्य पाठ किया ।

    काव्य पाठ करने वालों में कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी, डाॅ० अनिता निधि, सुशांत कुमार, मनीष कुमार पाठक, डाॅ० उदय प्रताप हयात, यमुना तिवारी व्यथित, पुष्पलता कुमारी, भंजदेव देवेन्द्र कुमार ‘व्यथित’, निशांत सिंह, आलोक मंजरी, वीणा कुमारी, वसंत जमशेदपुरी, सुरेश चन्द्र झा , प्रतिभा प्रसाद कुमकुम, विद्या शंकर विद्यार्थी, शिवनन्दन सिंह, सुदीप्ता जेठी राउत, शिप्रा सैनी मौर्या, विनोद बेगाना, शकुंतला शर्मा, शुभम् कुमार पाण्डेय, संदीप सिंह गौतम, हरिहर राय चौहान,हरभजन सिंह रहबर, डाॅo संजय पाठक स्नेही, सुदीप्ता जेठी राउत, बलविन्दर सिंह, कुमार राजेन्द्र गोस्वामी, प्रणति शरण, हरिकिशन चावला ,मुरलीधर केडिया, लक्ष्मी सिंह रुबी प्रमुख रहे । जबकि तुलसी भवन के न्यासी मुरलीधर केडिया, साहित्य समिति के अध्यक्ष डाॅo प्रसेनजित तिवारी, सचिव डाॅ० अजय कुमार ओझा एवं प्रसन्न वदन मेहता उपस्थिति सराहनीय रही ।

    तुलसी भवन में "काव्य कलश" सह सुप्रसिद्ध व्याकरणाचार्य आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की जयंती समारोह का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपर्यावरण पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित: चुनौतियों और समाधान पर चर्चा
    Next Article दिल से दी गई दुआओं का कोई मूल्य नहीं : अमरप्रीत सिंह काले

    Related Posts

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.