Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » थाना प्रभारी मोहम्मद साकीब की सतर्कता से दो दिन से लापता सकीमुद्दीन सुरक्षित घर पहुँचा
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    थाना प्रभारी मोहम्मद साकीब की सतर्कता से दो दिन से लापता सकीमुद्दीन सुरक्षित घर पहुँचा

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    थाना प्रभारी मोहम्मद साकीब की सतर्कता से दो दिन से लापता सकीमुद्दीन सुरक्षित घर पहुँचा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड अंतर्गत बिक्रमपुर का रहने वाला सकीमुद्दीन खान पिछले दो दिनों से लापता था। परिजन उसकी तलाश में बेहद चिंतित और परेशान थे, क्योंकि सकीमुद्दीन की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। परिवार ने उसकी गुमशुदगी की सूचना आसपास के क्षेत्रों में पहुँचाई।

    इसी बीच, पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के अंतर्गत काखोड़तोला थाना के थाना प्रभारी मोहम्मद साकीब ने मानवीय संवेदनशीलता और शानदार सूझबूझ का परिचय देते हुए लापता व्यक्ति को सुरक्षित पहचानकर अपने संरक्षण में रखा।

    काखोड़तोला थानान्तर्गत कोयती के एक वाहन चालक, सेख अतिकुल ने भी राष्ट्र संवाद को इस बात की जानकारी दिया था कि थाने में एक लापता व्यक्ति मौजूद है, जिसकी पहचान बाद में सकीमुद्दीन खान के रूप में हुई।

    थाना प्रभारी मोहम्मद साकीब ने बिना समय गंवाए सकीमुद्दीन के परिवार से संपर्क स्थापित किया और उन्हें सुरक्षित बुलाकर सकीमुद्दीन को परिजन को सुपुर्द कर दिया। उनकी इस तत्परता ने न केवल एक परेशान परिवार को राहत दी बल्कि पुलिस-जन सहयोग का एक सकारात्मक उदाहरण भी सामने रखा।

    स्थानीय लोगों और सकीमुद्दीन के परिजनों ने थाना प्रभारी की सराहना करते हुए कहा कि —
    “अगर साकीब साहब की सजगता नहीं होती, तो पता नहीं सकीमुद्दीन को ढूँढने में और कितना समय लग जाता।”

    मोहम्मद साकीब की यह पहल दिखाती है कि पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था ही नहीं, बल्कि मानवता की रक्षा में भी अग्रणी भूमिका निभाती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के तीन दिवसीय बॉलीबॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज , प्रथम दिन कुल छह मैच खेले गए 
    Next Article जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी, कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

    Related Posts

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    September 4, 2026

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    September 4, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.