गोवा हादसे के बाद अलर्ट: जमशेदपुर में रूफटॉप बार–होटल की फायर सेफ्टी जांच शुरू
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गोवा के नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की दर्दनाक मौत की घटना के बाद जमशेदपुर में जिला प्रशासन शहर के रूपटॉप बार और रेस्टोरेंट, बड़े होटल, मॉल, स्कूल कोचिंग समेत विभिन्न जगह पर फायर सेफ्टी समेत आपदा के नियमों की जांच की जाएगी, गोवा हादसे के बाद जिला प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है, जिले के उपायुक्त ने दो सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए आपदा के सभी बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है, जिसके बाद जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा वैसे संस्थान पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिले के उपायुक्त नै एक टीम का गठन कर जांच अभियान शुरू करवा दिया है, इस अभियान में जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग फूड सेफ्टी विभाग और अग्नि विभाग शामिल रहेंगे, राज्य सरकार ने जमशेदपुर सहित झारखंड के सभी जिलों में रूफटॉप और छातो पर चल रहे बार, रेस्टोरेंट होटल में फायर सेफ्टी को लेकर विशेष सतर्कता बरतनें को कहा है, खाद आपूर्ति मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि ऐसे सभी प्रतिष्ठानों की फायर सेफ्टी संरचनात्मक सुरक्षा की तत्काल और अनिवार्य जांच सुनिश्चित की जाए, दो सप्ताह के भीतर विशिष्ट रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाए, जांच निर्देश में सभी होटल रेस्टोरेंट के किचन की नियमित साफ सफाई गैस पाइपलाइन चूल्हा और चिमनी सिस्टम की तकनीकी जांच फायर सेफ्टी उपकरणों की कार्यशीलता और एमरजैंसी एग्जिट के उपयोग होने की अनिवार्य पुष्टि करने को कहा गया है l वही न्यूज़ 11 भारत संवाददाता प्रभात कुमार ने ऐसे ही एक बार और रेस्टोरेंट का जायजा लिया जहां सुरक्षा के सभी मानक पूरे करते हुए नजर आ रहे थे हालांकि कुछ होटल और रेस्टोरेंट में अभी अनीता है जिसकी जांच की जा रही है।

