Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नाला:उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हेसैलटांड़ में छात्रों की अच्छी-खासी उपस्थिती दर्शा रहा है शिक्षकों की मेहनत का सकारात्मक असर
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    नाला:उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हेसैलटांड़ में छात्रों की अच्छी-खासी उपस्थिती दर्शा रहा है शिक्षकों की मेहनत का सकारात्मक असर

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हेसैलटांड़ में छात्रों की अच्छी-खासी उपस्थिती दर्शा रहा है शिक्षकों की मेहनत का सकारात्मक असर

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: नाला प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हेसैलटांड़ में बच्चों की अच्छी खासी उपस्थिति देखी जा रही है। विद्यालय में कुल 41 नामांकित बच्चों में 35 बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गई, जो शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और विद्यालय टीम की सक्रिय पहल का परिणाम है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मीसील बेसरा और शिक्षक वसीम अकरम द्वारा समुदाय एवं अभिभावकों से सतत संपर्क, नियमित गृह-भ्रमण और बच्चों को स्कूल से जोड़ने के प्रयासों ने उल्लेखनीय प्रभाव डाला है।

    विद्यालय में शिक्षण को रोचक बनाने के लिए गतिविधि-आधारित पद्धति, समूह कार्य, खेल-खेल में सीखने की तकनीक और नियमित मूल्यांकन को अपनाया गया है। इससे बच्चों की रुचि बढ़ी है और वे नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित हुए हैं। दोनों शिक्षकों ने बच्चों के लिए प्रेरणादायक वातावरण तैयार किया है, जिससे विद्यालय में शैक्षणिक माहौल मजबूत हुआ है।

    अभिभावकों ने भी बताया कि बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आया है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि लक्ष्य 100 प्रतिशत उपस्थिति की ओर लगातार बढ़ना है और इसके लिए समुदाय एवं विद्यालय मिलकर काम करते रहेंगे।

    हेसैलटांड़ विद्यालय की यह उपलब्धि ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था में प्रेरक उदाहरण बन रही है और अन्य विद्यालयों के लिए भी सकारात्मक संदेश दे रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रत्येक वर्ष की भाँति साधु समाज में कंबल वितरण कर हर हर महादेव सेवा संघ ने कंबल सेवा अभियान का शुभारंभ किया
    Next Article श्री साहित्य कुंज, जमशेदपुर की नववर्षीय काव्य गोष्ठी संपन्न कवियों–कवयित्रियों की रचनात्मक अभिव्यक्तियों से सजी सुरभित दोपहर

    Related Posts

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.