Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आकांक्षी जिला पूर्वी सिंहभूम की समीक्षा: संयुक्त सचिव महावीर प्रसाद ने योजनाओं के क्रियान्वयन पर दी महत्वपूर्ण दिशानिर्देश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आकांक्षी जिला पूर्वी सिंहभूम की समीक्षा: संयुक्त सचिव महावीर प्रसाद ने योजनाओं के क्रियान्वयन पर दी महत्वपूर्ण दिशानिर्देश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आकांक्षी जिला पूर्वी सिंहभूम की समीक्षा: संयुक्त सचिव महावीर प्रसाद ने योजनाओं के क्रियान्वयन पर दी महत्वपूर्ण दिशानिर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आकांक्षी जिला पूर्वी सिंहभूम के केंद्रीय प्रभारी सह संयुक्त सचिव, भारत सरकार श्री महावीर प्रसाद द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम के प्रमुख सूचकांकों (इंडिकेटर्स) की गहन समीक्षा की गई । तीन दिवसीय दौरे के प्रथम दिन आयोजित इस समीक्षात्मक बैठक में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास एवं बुनियादी ढांचा से जुड़े महत्वपूर्ण इंडिकेटर्स में जिला के प्रदर्शन का विस्तारपूर्वक आकलन किया गया।

    बैठक में उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, एडीएम एसओआर श्री राहुल जी आनंद जी सहित जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संयुक्त सचिव ने विभागवार इंडिकेटर की प्रस्तुतियों को ध्यानपूर्वक सुना एवं प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन स्तर को समझते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

    बैठक के दौरान जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे कई नवोन्मेषी एवं जन-केंद्रित पहलों से संयुक्त सचिव को अवगत कराया गया, जिनमें प्रमुखत सबर समुदाय का ग्राउंड सर्वेक्षण जिसमें जिले में निवासरत सबर समुदाय के सामाजिक-आर्थिक स्थिति, सरकारी योजनाओं के आच्छादन तथा उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए किए गए विस्तृत सर्वेक्षण की जानकारी साझा की गई।

    मिशन उल्लास (मिर्गी मरीजों की मुफ्त जांच एवं परामर्श)- जिला प्रशासन की इस विशेष पहल के तहत विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मिर्गी मरीजों की नि:शुल्क स्क्रीनिंग, क्लिनिकल परामर्श एवं दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

    सिकुई-दिकुई अभियान (शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार एवं ड्रॉप आउट पर निगरानी)- स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने एवं विद्यार्थियों के बीच ड्रॉप आउट की समस्या को न्यूनतम करने हेतु संचालित अभियान के परिणाम प्रस्तुत किए गए। अभियान के तहत शिक्षण गुणवत्ता में सुधार, छात्र उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन शामिल है।

    जिला प्रशासन की ओर से प्रस्तुत पहलों एवं जमीनी तौर पर किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए संयुक्त सचिव श्री महावीर प्रसाद ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम में जिस प्रकार योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है और प्रशासनिक नवाचार सामने आ रहे हैं, उससे उम्मीद है कि जल्द ही यह जिला आकांक्षी जिलों की श्रेणी से बाहर आने की दिशा में बड़ी प्रगति करेगा। उन्होंने पदाधिकारियों से संवेदनशीलता एवं जन-सेवा की भावना के साथ कार्य करने पर बल देते हुए कहा कि योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन में चुनौतियां अवश्य होती हैं, लेकिन उन चुनौतियों से ऊपर उठकर नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए । उन्होंने पदाधिकारियों से आग्रह किया कि सरकारी योजनाओं की जानकारी लाभुकों तक पूरी आत्मीयता और जिम्मेदारी के साथ पहुंचाएं । पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने के लिए सक्रिय पहल करें । जमीनी स्तर पर कार्य होंगे तो आंकड़े भी बेहतर होते जाएंगे।

    आकांक्षी जिला पूर्वी सिंहभूम की समीक्षा: संयुक्त सचिव महावीर प्रसाद ने योजनाओं के क्रियान्वयन पर दी महत्वपूर्ण दिशानिर्देश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइनर व्हील क्लब अस्मिता ने ‘‘द वर्ल्ड ऑरेंज कैंपेन’’ के तहत किया जागरूकता सत्र आयोजित
    Next Article गम्हरिया स्थित रापचा मोड़ के समीप भीषण सड़क दुर्घटना, दुर्घटना के पश्चात एलपीटी 407 के केबिन में ही फसा रह गया चालक

    Related Posts

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    June 22, 2026

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    युद्धविराम से आगे: क्या विश्व अहिंसा की ओर बढ़ेगा?

    कॉलेजियम व्यवस्था: न्यायिक मर्यादा और पारदर्शिता का संतुलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.