Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गम्हरिया स्थित रापचा मोड़ के समीप भीषण सड़क दुर्घटना, दुर्घटना के पश्चात एलपीटी 407 के केबिन में ही फसा रह गया चालक
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गम्हरिया स्थित रापचा मोड़ के समीप भीषण सड़क दुर्घटना, दुर्घटना के पश्चात एलपीटी 407 के केबिन में ही फसा रह गया चालक

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गम्हरिया स्थित रापचा मोड़ के समीप भीषण सड़क दुर्घटना, दुर्घटना के पश्चात एलपीटी 407 के केबिन में ही फसा रह गया चालक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला खरसावां जिला के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रापचा मोड़ के समीप पावर ग्रिड के सामने गुरुवार की अहले सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ जिसमें बालू से लदे हाईवा और एलपीटी 407 ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बालू से लदी हुई ट्रक मुख्य सड़क से अचानक बाई और सर्विस रोड की तरफ मुड़ने लगा तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एलपीटी 407 उसके मोड़ का अंदाज नहीं लगा सकी और सीधे हाईवे के पिछले हिस्से से जाकर टकरा गई।

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एलपीटी 407 का चालक केबिन में बुरी तरह फस गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसकी इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जप्त कर लिया। प्रशासन ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हाईवा चालक ने सर्विस रोड की ओर बिना इंडिकेटर दिए अचानक क्यों मोड़ लिया। पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    गम्हरिया स्थित रापचा मोड़ के समीप भीषण सड़क दुर्घटना दुर्घटना के पश्चात एलपीटी 407 के केबिन में ही फसा रह गया चालक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआकांक्षी जिला पूर्वी सिंहभूम की समीक्षा: संयुक्त सचिव महावीर प्रसाद ने योजनाओं के क्रियान्वयन पर दी महत्वपूर्ण दिशानिर्देश
    Next Article जामताड़ा में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक; करमदहा मेला और चंचला महोत्सव को राजकीय दर्जा दिलाने की दिशा में पहल

    Related Posts

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    June 22, 2026

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    युद्धविराम से आगे: क्या विश्व अहिंसा की ओर बढ़ेगा?

    कॉलेजियम व्यवस्था: न्यायिक मर्यादा और पारदर्शिता का संतुलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.