Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की बैठकें न होने से बस मालिक आर्थिक संकट में: संजीव सरदार
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की बैठकें न होने से बस मालिक आर्थिक संकट में: संजीव सरदार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की बैठकें न होने से बस मालिक आर्थिक संकट में: संजीव सरदार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची: बुधवार को झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में पोटका के विधायक संजीव सरदार ने राज्य के बस मालिकों और परिवहन व्यवस्था से जुड़े एक अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दे को जोरदार तरीके से सदन में उठाया। उन्होंने सदन में बताया कि मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 68 के अंतर्गत गठित झारखंड क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार (RTA) की बैठकें वर्षों से आयोजित नहीं हो पा रही हैं। राज्य के पाँचों प्रमंडलों में लगातार लंबित बैठकों के कारण परिवहन सेवाओं का संचालन प्रभावित हो रहा है।

    बैठकें न होने से बस मालिक आर्थिक संकट में: संजीव सरदार

    विधायक संजीव सरदार ने कहा कि RTA बैठकों के आयोजित न होने से बस मालिक गहरी आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। बीमा दावों का निपटारा, वैध परमिट का नवीनीकरण, रूट आवंटन, टैक्स से जुड़े मुद्दे—सब प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि इससे न केवल बस मालिक, बल्कि पूरा ग्रामीण परिवहन तंत्र बाधित हो रहा है और इससे आम जनता भी प्रभावित होती है।

    संजीव सरदार ने सदन के माध्यम से सरकार से आग्रह किया कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 68 के अनुरूप झारखंड RTA की नियमित बैठकें तुरंत बहाल की जाएं तथा लंबित कार्यों का निपटारा समयबद्ध रूप से किया जाए।

    क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की बैठकें न होने से बस मालिक आर्थिक संकट में: संजीव सरदार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआठ लाख, और सोने चांदी के जेवरात को किया बरामद कर एक चोर को किया गिरफ्तार  भेजा न्यायिक हिरासत में।
    Next Article जुगसलाई चोरी कांड: मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष प्रत्याशी मुकेश मित्तल ने एसएसपी से की मुलाकात

    Related Posts

    छठ को लेकर शिव बांध, छोटा बांध और गौरी घाट की सफाई शुरू

    November 12, 2026

    छठ सामाजिक समानता और सामूहिक एकजुटता का पर्व : प्रेम रंजन

    November 12, 2026

    ग्रामीण क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की मासिक अपराध गोष्ठी, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ को लेकर शिव बांध, छोटा बांध और गौरी घाट की सफाई शुरू

    छठ सामाजिक समानता और सामूहिक एकजुटता का पर्व : प्रेम रंजन

    ग्रामीण क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की मासिक अपराध गोष्ठी, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर झामुमो ने सौंपा 11 सूत्री मांगपत्र

    आदर्श युवा सेवा समिति ने 200 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

    राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने 501 परिवारों में किया लौकी वितरण

    Hellspin Casino Mobile App: How Short, Repeated Sessions Shape the Way You Play

    जनजातीय गौरव दिवस पर 11 से 18 नवंबर तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा : अर्जुन मुंडा

    बच्चों की हत्या कर शव कुएँ में फेंका, दो शव बरामद अन्य की तलाश जारी!

    ऐश्वर्या कश्यप ने बखरी के नए एसडीओ के रूप में संभाला पदभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.