बीसीसीएल पर लापरवाही का आरोप, प्रभावितों ने मुआवजा और पुनर्वास की मांग को लेकर धनबाद-रांची रोड किया जाम
गैस रिसाव से दर्ज़ेनो लोग हुए बेहोश,अधिकारी पहुँच प्रभावित क्षेत्र का किया जाँच
राष्ट्र संवाद संवाददाता
धनबाद बीसीसीएल की केंदुआडीह कोलियरी से हुए जहरीली गैस रिसाव की घटना ने स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश भड़काया है. राजपूत बस्ती के ग्रामीणों ने धनबाद-बोकारो-रांची मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बंद हो गया और लंबी वाहनों की कतारें लगीं।
लोगो का आरोप है कि गैस रिसाव से बुधवार को सैकड़ों लोग बीमार हुए, जिसमें एक महिला की मौत भी हुई है। प्रभावित लोगों ने बीसीसीएल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों को मुआवजा देने, सभी प्रभावितों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा सुरक्षित पुनर्वास कराने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि प्रशासन और कंपनी प्रबंधन के ठोस कदम तक आंदोलन चलता रहेगा।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं लिखित आश्वासन की मांग को लेकर बातचीत जारी है। यह घटना कोयला क्षेत्र में सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करती है और तत्काल कार्रवाई की जरूरत दर्शाती है।

