जब बेटा बेटी ने किया कंधा देने और मुखाग्नि से किया इनकार तो एक बहु ने अपने ससुर का मुखाग्नि कर बेटे और बेटी का फर्ज निभाया।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बोकारो से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है। जहाँ बेटे और बेटी होते हुए और इनकार करने पर अंतिम संस्कार का फर्ज एक बहु ने निभाया।
मामला बोकारो के सेक्टर 9 ए स्ट्रीट 2 का है जहां 80 वर्षीय शोभाकांत ठाकुर के निधन के बाद बड़े बेटे ने मुखाग्नि देने से इनकार कर दिया, लेकिन घर की छोटी बहू नूतन तनु आगे आईं और अपने ससुर को मुखाग्नि देकर समाज में एक नई मिसाल कायम कर दी। नूतन ने बताया कि उनके ससुर के दो बेटियां भी हैं जो बोकारो में ही रहती हैं। लेकिन वह भी अपने पिता के दाह संस्कार में नहीं आई। शोभा ठाकुर के छोटे बेटे यानी उनके पति संजय ठाकुर का देहांत पहले ही हो चुका है।

