Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बर्मामाइंस पार्किंग में अवैध वसूली के विरोध में ड्राइवरों का हंगामा, पार्किंग गेट जाम—वाहनों की आवाजाही घंटों ठप
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बर्मामाइंस पार्किंग में अवैध वसूली के विरोध में ड्राइवरों का हंगामा, पार्किंग गेट जाम—वाहनों की आवाजाही घंटों ठप

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बर्मामाइंस पार्किंग में अवैध वसूली के विरोध में ड्राइवरों का हंगामा, पार्किंग गेट जाम—वाहनों की आवाजाही घंटों ठप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। बर्मामाइंस स्थित पार्किंग में ड्राइवरों से अवैध रूप से नकद वसूली किए जाने के खिलाफ जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के बैनर तले भारी संख्या में ड्राइवर सड़क पर उतर आए। गुस्साए ड्राइवरों ने पार्किंग गेट के बाहर जाम लगा दिया, जिसके कारण ट्रेलर, ट्रक समेत कई मालवाहक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। इस अचानक हुए विरोध प्रदर्शन से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

     

    यूनियन के अध्यक्ष जयकिशोर सिंह ने बताया कि बर्मामाइंस पार्किंग में ड्राइवरों से मेडिकल चेकअप के नाम पर 250 रुपये जबरन वसूले जा रहे हैं। ड्राइवरों के अनुसार, यह शुल्क पूरी तरह अवैध है तथा सरकार की किसी भी गाइडलाइन में इसका उल्लेख नहीं है। इसके अलावा, मेडिकल टेस्ट के दौरान ड्राइवरों के शरीर से आवश्यकता से अधिक खून लिए जाने की भी शिकायतें सामने आई हैं, जिससे ड्राइवरों में भारी आक्रोश है।

     

    जयकिशोर सिंह ने कहा कि बर्मामाइंस से प्रतिदिन लगभग सात से आठ हजार ड्राइवर टाटा कंपनी के माल ढुलाई कार्य में लगे रहते हैं। इन सभी से कैश में वसूली की जा रही है, जबकि अधिकतर ड्राइवर इस अतिरिक्त बोझ को वहन करने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा सिस्टम बिना किसी सरकारी आदेश के संचालित किया जा रहा है और प्रशासन की अनदेखी के कारण ड्राइवरों का शोषण बढ़ता जा रहा है।

    पार्किंग गेट जाम—वाहनों की आवाजाही घंटों ठप बर्मामाइंस पार्किंग में अवैध वसूली के विरोध में ड्राइवरों का हंगामा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत वर्कर्स कॉलेज में ट्रैफिक पुलिस का सेमिनार आयोजित
    Next Article जब बेटा बेटी ने किया कंधा देने और मुखाग्नि से किया इनकार तो एक बहु ने अपने ससुर का मुखाग्नि कर बेटे और बेटी का फर्ज निभाया।

    Related Posts

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    July 22, 2026

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    July 22, 2026

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.