जमशेदपुर: सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत वर्कर्स कॉलेज में ट्रैफिक पुलिस का सेमिनार आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने हेतु ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज मानगो स्थित वर्कर्स कॉलेज में मानगो ट्रैफिक पुलिस की ओर से एक विशेष सड़क सुरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों शामिल हुए
सेमिनार का नेतृत्व मानगो ट्रैफिक इंस्पेक्टर हरिओढ़ करमाली ने किया। उन्होंने छात्रों को सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और ट्रैफिक नियमों का पालन न करने के जोखिमों पर प्रकाश डाला।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर हरिओढ़ करमाली ने कहा— “सड़क सुरक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी कार्यक्रम के दौरान इंस्पेक्टर करमाली ने अपने संबोधन में कहा किआज के समय में अधिकांश सड़क हादसे लापरवाही, ओवरस्पीड, मोबाइल फोन के उपयोग और हेलमेट/सीट बेल्ट न लगाने के कारण हो रहे हैं।
छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार व समाज में भी इस बारे में जागरूकता फैलानी चाहिए। बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना और कार में सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है। सड़क पार करते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा फुटपाथ या ज़ेब्रा क्रॉसिंग का ही प्रयोग करें। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रैफिक पुलिस शहर में नियमित रूप से जागरूकता अभियान चला रही है ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।

