Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक पूर्णिमा साहू ने बिरसानगर में 24 लाख की योजनाओं का किया उद्घाटन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विधायक पूर्णिमा साहू ने बिरसानगर में 24 लाख की योजनाओं का किया उद्घाटन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक पूर्णिमा साहू ने बिरसानगर में 24 लाख की योजनाओं का किया उद्घाटन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने मंगलवार को बिरसानगर के विभिन्न इलाकों में लगभग 24 लाख रुपये की विकास योजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया। इनमें हरि मंदिर (जोन नंबर-5) में रोड एवं नाली निर्माण, जोन नंबर-4 में सड़क मरम्मतीकरण, जोन नंबर-1 में इंडियन गैस गोदाम के सामने सड़क मरम्मतीकरण, जोन नंबर-1 बी में जयदीप डे के घर से अशोक खामरूई के घर तक तथा मनीराम के घर से ईचागुटू के घर तक नाली निर्माण, साथ ही जोन नंबर-2 ए में मुकेश के घर से शर्मा के घर तक सड़क निर्माण जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएँ शामिल रहीं। उद्घाटन के मौके पर विधायक पूर्णिमा साहू ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की भी जानकारी ली। वहीं, स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के प्रति उनकी सक्रियता की सराहना की।

     

    इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के कई हिस्सों में जनसुविधाओं को मजबूत करने हेतु विकास कार्यों को तीव्र गति से क्रियान्वित किया जा रहा है। आने वाले दिनों में कई अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाएँ भी जनता को समर्पित की जाएँगी।

     

    उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, जितेंद्र मिश्रा, बोल्टु सरकार, मनीष पांडेय, मृणाल बनर्जी, तापस कर्मकार, बापन बनर्जी, चंटू दास, खोखन मंडल, भानु प्रकाश, रतन साहू, रूपू साहू, रवि दत्ता, ओंकार सिंह, निर्मल हेंब्रम, विकास डे, बादल खामरी, मुकेश मिश्रा, सुजीत धारा, सुशीला दास, सुमन बनर्जी, सुषमा एक्का समेत बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने बाराद्वारी पीपुल्स एकेडमी स्कूल में चल रहे मैट्रिक परीक्षा का किया निरीक्षण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में तंबाकू नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण, स्कूलों के आसपास सख़्त निगरानी के निर्देश
    Next Article कुचाई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आरोपी संग चोरी के दो बाइक, ट्रैक्टर ओर देसी कट्टा हुआ बरामद, एक नाबालिक भी है शामिल।

    Related Posts

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    July 6, 2026

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    July 6, 2026

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    केरूआडूंगरी पंचायत में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 90 लोगों की हुई जांच

    70 वर्षों से उत्तमडीह गांव में सड़क नहीं, ग्रामीणों ने सीओ को ज्ञापन सौंप की समाधान की मांग

    रोहित-हिमांशु की जोड़ी ने जीता पिकलबॉल चैम्पियनशिप डबल्स का खिताब

    पूर्वी विधानसभा के लंबित जनसुविधा कार्यों में तेजी लाने को विधायक पूर्णिमा साहू ने यूआईएसएल प्रबंधन के साथ की बैठक

    रंदना चौधरी सर्वसम्मति से वार्ड तीन की साहिया चयनित

    शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में नियमों की अनदेखी, बच्चों की सुरक्षा दांव पर

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का युवाओं से आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.