Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में तंबाकू नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण, स्कूलों के आसपास सख़्त निगरानी के निर्देश
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में तंबाकू नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण, स्कूलों के आसपास सख़्त निगरानी के निर्देश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में तंबाकू नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण, स्कूलों के आसपास सख़्त निगरानी के निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बिष्टुपुर थाना के मल्टीपरपज हॉल में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों से आए पुलिस प्रतिनिधियों को सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) 2003 के प्रभावी अनुपालन संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए।

    प्रशिक्षण के दौरान कुंदन कुमार ने बताया कि तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान के मानकों के अनुसार किसी भी स्कूल या शिक्षण संस्थान से 100 गज की दूरी तक तंबाकू उत्पाद की दुकानें प्रतिबंधित हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के स्कूलों के आसपास सप्ताह में कम से कम एक बार औचक निरीक्षण करें, ताकि अवैध दुकानें संचालित न हों और लोगों में जागरूकता तथा डर दोनों बने रहें।

    इसके अलावा बताया गया कि पूरे झारखंड में किसी भी सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान किए जाने पर ₹1000 तक का जुर्माना वसूला जा सकता है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून का कड़ाई से पालन कराते हुए जिले को तंबाकू नियंत्रण के मॉडल जिले के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम में तंबाकू के दुष्प्रभाव, कानून की धाराएं, प्रवर्तन की प्रक्रिया और जन-जागरण की रणनीतियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

    जमशेदपुर में तंबाकू नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण स्कूलों के आसपास सख़्त निगरानी के निर्देश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्टेट हैंडलूम एक्सपो-2025 का आकर्षण: स्टॉल 110 पर कश्मीरी हस्तशिल्प की अनूठी प्रदर्शनी
    Next Article विधायक पूर्णिमा साहू ने बिरसानगर में 24 लाख की योजनाओं का किया उद्घाटन

    Related Posts

    SIR-2026: दस्तावेजों के सत्यापन में त्रुटि न हो, गंभीरता से करें जांच : राजीव रंजन

    October 16, 2026

    ईएलसी 2.0 के प्रभावी संचालन को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों को निर्वाचन साक्षरता स

    October 16, 2026

    गोलमुरी सब्जी बाजार में भीषण आग, 9 से अधिक दुकानें जलकर राख

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    SIR-2026: दस्तावेजों के सत्यापन में त्रुटि न हो, गंभीरता से करें जांच : राजीव रंजन

    ईएलसी 2.0 के प्रभावी संचालन को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों को निर्वाचन साक्षरता स

    How to Evaluate the Reliability of Online Information

    गोलमुरी सब्जी बाजार में भीषण आग, 9 से अधिक दुकानें जलकर राख

    सरायकेला थोक बाजार और ओम सुपर मार्केट में जांज

    साकची में पुलिस का फ्लैग मार्च, दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त

    परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच गिरफ्तार, 80 पुड़िया बरामद

    कुष्ठ रोग की जल्द पहचान और उपचार से दिव्यांगता रोकने पर जोर, बहरागोड़ा में सहियाओं को प्रशिक्षण

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.