कुष्ठ रोग की जल्द पहचान और उपचार से दिव्यांगता रोकने पर जोर, बहरागोड़ा में सहियाओं को प्रशिक्षण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ‘मेरी दोस्ती तुमसे’ (MDT) अभियान के छठे दिन शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहरागोड़ा में सहियाओं एवं मानसी मित्रों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने कुष्ठ रोग के नए उपचार प्रोटोकॉल, दवाओं और जांच प्रक्रिया की जानकारी दी। डेमियन फाउंडेशन के दुर्योधन बागती ने दिव्यांगता की रोकथाम, चिकित्सीय पुनर्वास और मरीजों की देखभाल के बारे में बताया।
जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार पांडा ने निर्देश दिया कि प्रत्येक सहिया हर महीने कम से कम एक संदिग्ध कुष्ठ मरीज को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजकर जांच एवं उपचार सुनिश्चित कराएं।

