साकची में पुलिस का फ्लैग मार्च, दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जमशेदपुर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को साकची थाना क्षेत्र से पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला, जो शहर के विभिन्न इलाकों और प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वापस साकची थाना परिसर पहुंचा।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पूजा पंडालों के आसपास भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और असामाजिक तत्वों पर निगरानी पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस ने लोगों से शांति, आपसी सौहार्द बनाए रखने और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में मां दुर्गा के दर्शन कर सकें।

