Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के पास अतिक्रमण हटाने के विरोध में बस्तीवासियों का सड़क जाम, मुआवजा–पुनर्वास की मांग पर अड़े
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के पास अतिक्रमण हटाने के विरोध में बस्तीवासियों का सड़क जाम, मुआवजा–पुनर्वास की मांग पर अड़े

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के पास अतिक्रमण हटाने के विरोध में बस्तीवासियों का सड़क जाम, मुआवजा–पुनर्वास की मांग पर अड़े

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के पास बुधवार को जिला प्रशासन और टाटा स्टील द्वारा हटाए गए अवैध अतिक्रमण के विरोध में गुरुवार को बस्तीवासियों ने सड़क जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक चले इस जाम के बाद पूर्व मंत्री दुलाल भुईयाँ और केंद्रीय बस्ती विकास कल्याण समिति की पहल पर जाम हटाया गया, लेकिन बस्तीवासियों ने साफ कर दिया कि जब तक उन्हें उचित मुआवजा और पुनर्वास नहीं मिलेगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

    दुलाल भुईयाँ के छोटे भाई बलदेव भुईयाँ ने कहा कि एक ओर देश 75वां संविधान दिवस मनाते हुए संविधान की रक्षा का संकल्प ले रहा था, वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन और टाटा स्टील द्वारा दलित, आदिवासी, मूलवासी और पिछड़े वर्गों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा था, जो सरासर अन्याय है।

     

    उन्होंने दावा किया कि बिना किसी पूर्व सूचना के 80 से अधिक घरों को तोड़ा गया है। बलदेव भुईयाँ ने जिला प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवारों को तत्काल मुआवजा दिया जाए, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। साथ ही उन्होंने टाटा स्टील को चेतावनी दी कि यदि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और मुआवजे की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में टाटा स्टील का भी “हुड़का जाम” किया जाएगा।

     

    फिलहाल सड़क जाम हटने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है, लेकिन संभावित तनाव और आगे किसी भी विरोध की आशंका को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियाँ बढ़ा दी गई हैं।

    मुआवजा–पुनर्वास की मांग पर अड़े स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के पास अतिक्रमण हटाने के विरोध में बस्तीवासियों का सड़क जाम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र अंशुमान सिंह की शानदार सफलता
    Next Article पूर्वी सिंहभूम को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प, आदर्श सेवा संस्थान ने शुरू किया जागरूकता अभियान

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.