धर्मेंद्र के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने व्यक्त की गहरी संवेदना
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है।
उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र जी ने अपने सरल, सहज और प्रभावशाली अभिनय से पीढ़ियों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। उनका विनम्र लेकिन प्रेरणादायक व्यक्तित्व सदा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मेंद्र जी का जाना फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मरांग बुरु से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार, उनके प्रशंसकों एवं शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
अंत में मुख्यमंत्री ने कहा— “अंतिम जोहार ही-मैन!”

