Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गीता थिएटर 30 नवम्बर, रविवार को आयोजित कर रही है 01 दिवसीय एक्टिंग वर्कशॉप 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां सिनेमा हजारीबाग

    गीता थिएटर 30 नवम्बर, रविवार को आयोजित कर रही है 01 दिवसीय एक्टिंग वर्कशॉप 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गीता थिएटर 30 नवम्बर, रविवार को आयोजित कर रही है 01 दिवसीय एक्टिंग वर्कशॉप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर की नाट्य ट्रस्ट गीता थिएटर द्वारा आज बिष्टुपुर स्थित ब्रूबेक कैफे में आगामी रविवार 30 नवम्बर 2025 को जमशेदपुर के युवाओं हेतु आयोजित होने वाले एक दिवसीय एक्टिंग वर्कशॉप का पोस्टर लोंच कर किया गया।

    पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में गीता थिएटर के सोशल मीडिया पर एक्टिंग वर्कशॉप की सभी जानकारी के साथ पोस्टर अपलोड किया गया। जिसे एक्टिंग में रूचि रखने वाले जमशेदपुर शहर के सभी युवाओं को एक्टिंग वार्कशाॅप से जुड़ी सारी जानकारी मिले और अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो एक्टिंग के बारिकीयां जानें।

    यह एक्टिंग वर्कशॉप मंच नाटक, नुक्कड़ नाटक एवं शॉर्ट फिल्म के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित होगा इसमें सम्मिलित युवाओं को मंच नाटक, नुक्कड़ नाटक और फिल्म के अभिनय, संवाद, और मंच प्रदर्शन पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा

    एक्टिंग वर्कशॉप में गीता थिएटर ने राजधानी रांची से थिएटर से जुड़े अनुभवी युवा रंगकर्मी एवं स्थानीय भाषा के फिल्म निर्माताओं को प्रशिक्षण हेतु विशेष रूप से आमंत्रित किया है जो शामिल होकर अपना रंगमंच और सिनेमा से जुड़ी ज्ञान एवं अनुभव वर्कशॉप में सम्मिलित युवाओ के बीच साझा करेंगे।

    एक्टिंग वर्कशॉप का नेतृत्व राष्ट्रीयस्तरीय अभिनय पुरस्कार प्राप्त गीता थिएटर की अध्यक्ष गीता कुमारी और सचिव प्रेम दीक्षित द्वारा किया जाएगा।

    प्रेस मीडिया से बात करते हुए गीता थिएटर की अध्यक्ष गीता कुमारी ने बताया गीता थिएटर के एक दिवसीय एक्टिंग वर्कशॉप में शामिल हो वाले प्रतिभाशाली युवाओं को गीता थिएटर द्वारा बेहतरीन प्रशिक्षण देकर आगामी दिनों में आयोजित होने वाले 05 अखिल भारतीय नाट्य/नृत्य प्रतियोगिता महोत्सव में गीता थिएटर की ओर से हिस्सा बनने का शानदार मौका मिलेगा तथा गीता थिएटर से संबंधित, एक्टिंग वर्कशॉप या क्लासेस से जुड़ी सारी जानकारी हेतु गीता थिएटर के सोशल मीडिया @TheatreOfGita सर्च कर या व्हाट्सएप नंबर 7209441698 पर मैसेज कर संपर्क कर सकते हैं।

    पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में झारखंड सरकार फिल्म बोर्ड सदस्य श्री राजु मित्रा, झारखंड फिल्म टेलिविजन एंड थिएटर एसोशिएशन के अध्यक्ष डॉ० ताज़दार आलम, सिख धर्म के युवा समाजसेवी इंद्रजीत सिंह, चंचल भाटिया, हिन्द आईटीआई से डॉ० ताहिर हुसैन, तुषार करण, हिमांशु, अभिषेक आदि सम्मिलित हुए।

    गीता थिएटर 30 नवम्बर रविवार को आयोजित कर रही है 01 दिवसीय एक्टिंग वर्कशॉप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस ने SIR को लेकर लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त किए विधानसभावार प्रभारी
    Next Article जमशेदपुर से 100 श्रद्धालुओं का जत्था 26 नवंबर को सचखंड हजूर साहिब के लिए रवाना होगा

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.