Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वयंसेवकों के भावबल से चलता है संघ: मोहन भागवत
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से राजनीति राष्ट्रीय

    स्वयंसेवकों के भावबल से चलता है संघ: मोहन भागवत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वयंसेवकों के भावबल से चलता है संघ: मोहन भागवत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जयपुर, 16 नवंबर एजेंसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत ने कहा कि संघ का आधार स्वयंसेवकों का भावबल और त्याग है, इसी जीवन शक्ति के कारण संघ सौ वर्षों से निरंतर बढ़ रहा है। वह पाथेय कण संस्थान में आयोजित पुस्तक ‘…और यह जीवन समर्पित’ के विमोचन समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह पुस्तक राजस्थान के 24 दिवंगत प्रचारकों की जीवन यात्राओं पर आधारित है।

     

    भागवत ने कहा कि सुविधाओं के बढ़ने के बावजूद संघ की मूल भावना वही है जो उपेक्षा और संघर्ष के समय थी। उन्होंने कहा कि संघ को दूर से समझना संभव नहीं, इसके लिए शाखा और गतिविधियों में प्रत्यक्ष अनुभव जरूरी है।

     

    उन्होंने बताया कि कई संगठनों ने संघ जैसी शाखाएं चलाने की कोशिश की लेकिन वे टिक नहीं पाईं, जबकि संघ की शाखाएं स्वयंसेवकों के त्याग और भावबल के कारण लगातार चल रही हैं। पुस्तक का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह ग्रंथ प्रेरणा देता है और स्वयंसेवकों को इसे अपने जीवन में उतारना चाहिए।

     

    एक अन्य कार्यक्रम ‘युवा शोधार्थी संवाद’ में उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों और शोधार्थियों को समाज से जुड़कर शोध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ के बारे में विरोधियों द्वारा झूठ का जाल फैलाया गया है, इसलिए वास्तविक जानकारी संघ साहित्य और कार्यों को जमीन पर देखकर ही मिलती है।

    स्वयंसेवकों के भावबल से चलता है संघ: मोहन भागवत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल भारतीय साहित्य परिषद जमशेदपुर महानगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा
    Next Article बोधि मैदान में चतुर्थ बाल मेला 2025: खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों का जोश, संगोष्ठी में बाल अधिकारों पर गंभीर मंथन

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.